Ambedkar Nagar News: शिवबाबा व शिवाला घाट की आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश
अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। आगामी श्रवणमास में श्रद्धालुओं को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के एक्सईएन प्रेमचंद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शिवबाबा एवं नगर के पंडाटोला में स्थित शिवाला घाट पर निर्बाध आपूर्ति के लिए आने वाली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए आदेशित किया है। ढीले तारों को ठीक कराने, दोनों लाइनों की बेहतर ढंग से पेट्रोलिंग कराके आवश्यक उपकरणों को लगाए जाने के साथ एक्स्ट्रा जरूरती उपकरण रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि श्रवण मास में श्रद्धालुओं को यदि किसी प्रकार की असुविधा हुई सम्बंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.