Ambedkar Nagar News: शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शिक्षामित्रों का सितम्बर माह के मानदेय का अभी तक भुगतान न किए जाने से जनपद के शिक्षामित्रों में नाराजगी व्याप्त है। अल्प मानदेय वह भी समय से न मिलने के कारण शिक्षामित्रों को अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है। मानदेय भुगतान में विलम्ब को लेकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने मानदेय भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर आन्दोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: शीघ्र मानदेय भुगतान न होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.