अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बैरी बुजुर्ग (गनेशपुर) गांव निवासी शिक्षामित्र कुसुमलता तिवारी (58) का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। कंपोजिट विद्यालय बैरी बुजुर्ग में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत कुसुमलता के निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। कुसुमलता तिवारी अपने पीछे पति बलदेव तिवारी, दो पुत्र आदित्य तिवारी और आदर्श तिवारी तथा पुत्री शिल्पा तिवारी को छोड़ गई हैं। मां के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी शिल्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मां को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

शिक्षामित्र कुसुमलता तिवारी का निधन निधन की सूचना पर प्राथमिक...