अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के तमसा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल जूनियर ब्रांच और अहरिया स्थित सीनियर ब्रांच में शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर ब्रांच में पांच किलोग्राम का केक काटकर कार्यक्रम की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान विद्यालय परिसर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष जायसवाल, जूनियर ब्रांच तमसा मार्ग के प्रधानाचार्य सुमित रंजन, सीनियर ब्रांच के प्रधानाचार्य रविंद्र श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर विक्की कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भ...