Ambedkar Nagar News: शिक्षक को रास्ते में रोककर पीटा, तीन अज्ञात पर केस
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी शिक्षक देवमणि तिवारी के साथ रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देवमणि तिवारी गोसाईगंज स्थित एक निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। वह सुबह करीब आठ बजे विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.