अंबेडकर नगर, सितम्बर 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। विकास खंड कटेहरी के बरामदपुर जरियारी के मल्लेपुर निवासी माता प्रसाद पुत्र रामशेष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय अहेथा में तैनात सहायक अध्यापक के दूरस्थ विद्यालय में स्थानान्तरण कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि वह बरामदपुर जरियारी के निवासी हैं और गांव में पंचायत चुनाव की राजनीति कर एक दूसरे को लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके घर में कई वषार्ें से प्रधानी भी चली आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...