अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के 20 पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हर्बल एवं औषधीय उद्यान विकसित किए जाएंगे। इन उद्यानों के माध्यम से बच्चों को औषधीय व सुगंधित पौधों की पहचान, उनके स्वास्थ्य लाभ और सही उपयोग की जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत प्रति विद्यालय 20 हजार रुपये की दर से कुल चार लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। परिषदीय विद्यालयों को संवारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। एक तरफ जहां खेल व सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास को तय किया जा रहा है तो वहीं अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा को लगातार निखारा जा रहा है। अब सरकार ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने व उसके महत्त्व को स...