Ambedkar Nagar News: शारदा सहायक नहर की पटरी से अवैध ढंग से किया जा रहा खनन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। शारदा सहायक नहर की पटरी पर जमा मिट्टी का कथित रूप से अवैध खनन कर उठान लिए जाने का मामला सामने आया है। कजरी गांव के पास भोर होते ही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचकर मिट्टी की खुदाई और उठान कर रही थीं। दिन चढ़ने के साथ काम बंद कर दिया जा रहा था। पटरी से मिट्टी हटाए जाने से भविष्य में नहर के कटान का खतरा भी बढ़ सकता है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजरी गांव के पास नहर की सफाई के बाद निकली मिट्टी को पटरी पर जमा किया गया था। सड़क पर मिट्टी जमा होने से आवागमन बाधित होने के बाद उसे हटाने के नाम पर अब नहर की पटरी से सटाकर मिट्टी की खुदाई किए जाने का आरोप है। मौके पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में लादते हुए देखा गया। मीडिया टीम के मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.