अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र की निवासिनी एक युवती से एक युवक लगभग सात वर्षों से शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दूसरी युवती से शादी रचा लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

घटना का विवरण हंसवर थाना क्षेत्र के निवासिनी युवती हंसवर में स्थित एक कॉलेज के पास सात वर्ष पहले से कोचिंग कर रही थी। आरोप है कि चंद्रविजय यादव पुत्र राम आसरे यादव निवासी लोहरा अतरौलिया आजमगढ़ का युवती से संपर्क हुआ तो चंद्रविजय ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया तथा लगभग 7 वर्षों तक युवती का योनि शोषण करता रहा।

आरोप और कार्रवा...