अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक रूप से यात्रियों से विवाद कर परेशान करने वाले युवक को जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के आनापुर सरैया निवासी अभिमन्यू श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव का चालान कर दिया। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे एवं पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर जीआरपी पुलिस ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी/झपटमारी/जहर खुरानी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। प्लेट फार्म एक, दो एवं तीन के अलावां सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग के दौरान कांस्टेबल गिरराज सिंह व कांस्टेबल राहुल सोनकर ने जोर-जोर चिल्ला रहे अभिमन्यू श्रीवास्तव के शांत न होने पर कार्रवा...