Ambedkar Nagar News: शहर व गांव में सावन माह का दिख रहा उत्साह, तैयारियां तेज
अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावन माह के शुभारंभ में अब महज दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में शिव मंदिरों व शिवालयों पर तैयारियों ने गति पकड़ ली है। नगर के पवित्र शिवबाबा में जलाभिषेक के लिए लगभग एक लाख कांवड़िए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यहां बिजली, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर काम तेजी से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिर व शिवालयों की भी डेंटिंग पेंटिंग के कार्य आखिरी चरण में हैं। पवित्र सावन माह का उत्साह जिले में दिखने लगा है। एक तरफ जहां शिव मंदिरों व शिवालयों की डेंटिंग पेंटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है तो साफ सफाई भी प्रगति पर है। जिससे मंदिरों व शिवालयों पर आने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। नगर में वैसे तो शिवाला घाट, गायत्री मंदिर आदि स्थानों पर शिव भक्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.