Ambedkar Nagar News: शहजादपुर चौकी प्रभारी बने रणविजय
अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। एसपी प्राची सिंह ने आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। पुलिस लाइन में कार्यरत उपनिरीक्षक रणविजय सिंह को पुलिस चौकी प्रभारी शहजादपुर का दायित्व दिया है। उपनिरीक्षक सुनील दत्त को प्रभारी चौही लहटोरवा से हटाकर कोतवाली आलापुर, शहजादपुर चौकी प्रभारी रहे ब्रम्हप्रकाश श्रीवास्तव को हटाकर श्रवण क्षेत्र पुलिस चौकी जबकि श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा को चहटोरवा का चौकी प्रभारी बनाया है। भीटी के हेड मोहर्रिर मुख्य आरक्षी अजय सिंह यादव को पुलिस लाइन एवं भीटी में ही कार्यरत मुख्य आरक्षी कमल मोहन को हेड मोहर्रिर कोतवाली भीटी का दायित्व दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.