Ambedkar Nagar News: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर
अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। टांडा सीओ प्रदीप सिंह चंदेल की देखरेख में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान सीओ ने आगामी त्योहार के संंबंध में सुरक्षात्मक बिंदुओं पर बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके साथ ही दुकानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देश दिए। कहा कि सभी लोग त्योहार में अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: त्योहारों को लेकर व्यापारियों के साथ की सुरक्षा बैठक यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.