Ambedkar Nagar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नाऊसांडा जोन का रहा दबदबा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालक एवं बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शहरयार बेग इंटर कॉलेज आमडीह में किया गया। प्रतियोगिता में नाऊसांडा जोन की टीम का दबदबा रहा। टीम ने अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद रफीक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जलालपुर और अकबरपुर जोन की टीमें आमने सामने रहीं। जलालपुर जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में अकबरपुर जोन को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला नाऊसांडा और जलालपुर जोन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.