अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के गणेशर गांव में शनिवार सुबह विषैले जंतु के डसने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गणेशर गांव निवासी नारायण की पत्नी दुर्गावती शनिवार सुबह खेत में बने घर के पास मौजूद थीं। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुर्गावती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गावती के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्रों की शादी हो चुकी है, जबकि सुरेंद्र और दुर्गेश अविवाहित हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल ...