अंबेडकर नगर, अक्टूबर 23 -- विवाहिता की हालत गंभीर Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मझियारी अठवारा गांव में एक विवाहिता का रस्सी से गला कसकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में विवाहिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मायके पक्ष ने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ित करने और गला कसने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मझियारी अठवारा गांव निवासी कैप्टन की शादी मई 2024 में अखंडनगर क्षेत्र के अनिरुद्धपुर निवासी नीतू से हुई थी। आरोप है कि 16 अक्टूबर को कैप्टन ने नीतू के भाई को फोन कर बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है और वह आकर उसे ले जाए। इसके बाद उसने फोन काट दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग घबराकर नीतू की ससुराल पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों के सामने नीतू ने...