Ambedkar Nagar News: विनय वर्मा का एसएससी जेई में चयन
अंबेडकर नगर, जुलाई 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय जिला पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विनय वर्मा ने एसएससी जेई परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन सीमा एवं सड़क विभाग (बॉर्डर रोड) में जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। विनय वर्मा पुत्र राम उजागिर वर्मा ग्राम कमालपुर याकूबपुर के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आईईटी, लखनऊ से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद जुलाई 2024 से वह राजकीय जिला पुस्तकालय के सदस्य बनकर नियमित रूप से अध्ययन कर रहे थे। उनकी इस उपलब्धि पर राजकीय जिला पुस्तकालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर हरेन्द्र प्रताप यादव ने विनय वर्मा का माल्यार्पण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.