अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर टंडवा गांव में एक विधवा के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार वह गांव के रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही राजितराम उर्फ गुल्लू राजभर पुत्र फुर्तीदीन ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने इब्राहिमपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बता...