अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के गुवावा जमालपुर के पास सोमवार दोपहर विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी शैलेंद्र यादव (43) पुत्र स्व. मंगरू राम यादव सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर शिक्षा क्षेत्र स्थित नगरी विद्यालय में शिक्षक थे। सोमवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह प्रतिदिन की तरह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही व...