Ambedkar Nagar News: विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मिशन सत्य 6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल, समरसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र भीटी में साइबर टीम द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण के माध्यम से साइबर विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा उनसे बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी केवाईसी अपडेट, ओटीपी के नाम पर ठगी, ऑनलाइन निवेश के बहाने धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.