Ambedkar Nagar News: विकसित भारत के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकसित भारत अभियान 2047 सेवा संस्थान के तहत माँ ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग के परिसर में विकसित भारत के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य देव रजनी यादव एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सह-नोडल अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें सेंट जोसेफ हाईस्कूल खड़वानगांव जाफरगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. अशोक कुमार जीजीआईसी कुर्की तथा माँ अहमादेवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग के विद्यार्थी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.