Ambedkar Nagar News: वाहन चोरी के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वाहन चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जलालपुर और जैतपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में भय का पर्याय बने कुल सात आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक दोनों गिरोह आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और इनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। जलालपुर पुलिस के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर साहबतारा निवासी आजाद उर्फ अज्जू उर्फ एजाज को गिरोह का सरगना बताते हुए उसके चार सदस्यों सकील उर्फ चिल्लाऊ निवासी महमूद नगर, मो. कौसर, मो. सुहेल पुत्र दीन मोहम्मद तथा मो. सुहेल पुत्र पीर मोहम्मद, सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.