अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार के पास बीते रात्रि को एन एच 233 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से परिवार के इकलौते चिराग की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण बसखारी थाना क्षेत्र के तेंदुआ निवासी नीलेश सिंह उर्फ हैप्पी सिंह (25) पुत्र जयप्रकाश सिंह की बसखारी में दुकान संचालित होती है। बताया जाता है कि सोमवार को देर शाम को नीलेश अपनी दुकान से कुछ सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था कि एन एच 233 पर स्थित अहिरूपुर के पास सड़क पर अज्ञात वाहन ने निलेश की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे नीलेश गंभीर रूप से घायल होक...