Ambedkar Nagar News: वायरल का प्रकोप बढ़ा, अस्पताल में पहुंचे दोगुने मरीज
अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अस्पताल में मंगलवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिला और पुरुष की चार लाइनों में खड़े सैकड़ो लोग अपनी बारी आने की प्रतिक्षा में थे। वहीं ओपीडी कक्ष में भी मरीजों की लंबी कतार ऐसी थी कि पैर रखने की जगह नहीं। कुछ ऐसे ही हालात दवा वितरण की खिड़की पर भी देखने को मिला। इसके साथ ही पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए मारामारी की स्थिति थी। बदल रहे मौसम के कारण बीमारियों का प्रकोप तेज होने के कारण अस्पतालों में काफी भीड़ रही। खासतौर से बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या काफी थी। जिला अस्पताल का ऐसा नजारा मंगलवार के दोपहर करीब एक बजे तक था।जिला अस्पताल के सभी अनुभाग में लाइन लगी थी और भारी गहमा गहमी थी। भारी भीड़ से सभी अनुभाग को सेवाएं प्रभावित हुई और व्यवस्था चरमरा हुई थी। मरीजों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.