Ambedkar Nagar News: लाल निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे सरयू, डीएम ने किया निरीक्षण
अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की आशंका एक बार फिर गहराने लगी है। शनिवार सुबह आठ बजे टांडा पंप नहर-महरीपुर बाढ़ नियंत्रण केंद्र पर नदी का जलस्तर 85.46 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल खतरे के निशान 85.56 मीटर से महज 10 सेंटीमीटर नीचे है। छह बजे जलस्तर 85.37 मीटर था। इस तरह करीब 14 घंटे में नदी के जलस्तर में नौ सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। जलस्तर बढ़ने के बावजूद अभी तक नदी खतरे के निशान से नीचे है और मांझा क्षेत्र में जनजीवन सामान्य बना हुआ है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता और तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- लाल निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे सरयूप्रशासन की तैयारी शनिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु और उप जिलाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.