अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव शनिवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नेवादा गांव निवासी सत्यम उर्फ लल्लू (18) पुत्र मनोज कुमार सिंह शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के पास तालाब में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव ...