अंबेडकर नगर, अगस्त 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी करने के बहुचर्चित मामले में आरोपी शातिर चोर की जमानत अर्जी प्रभारी सत्र न्यायाधीश चिंता राम ने खारिज कर दी। मामला चार माह पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र का है। जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव में अतुल कुमार पुत्र बृजेश कुमार सिंह के घर बीते माह 21 अप्रैल की रात को दुस्साहसिक चोरों ने मकान के दो कमरों का ग्रिल तोड़कर दो बड़ी चांदी की प्लेट पांच सौ ग्राम, पांच चांदी की पुरानी पायल, सोने की एक अंगूठी, सोने के कान की बाली एवं पांच रत्न की अंगूठी पार कर दिया था। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और दौरान विवेचना सीतापुर जिले के तम्बौर थाना क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला निवासी हसीब पुत्र हनीफ उर्फ बासू का नाम प्रकाश में आया। सत्...