अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता।बसखारी की सब्जी मंडी में संचालित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड संचालन से संबंधित वैध अनुमति नहीं मिलने पर टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया। हालांकि, एक्सरे, पैथोलॉजी और क्लीनिक के वैध प्रमाणपत्र पाए जाने पर इनके संचालन की अनुमति दे दी गई। कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य जांच केंद्रों के संचालकों में भी खलबली मच गई। मंगलवार को सीएमओ डॉ. प्रमोद सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टांडा संजीव सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार और उपनिरीक्षक रिंकू सरोज की संयुक्त टीम ने लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पर अचानक छापा मारा। टीम ने संचालक कंचन शुक्ला से अल्ट्रास...