Ambedkar Nagar News: लंबित वादों का शीघ्र निराकरण किया जाए: जिलाधिकिरी
अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशा प्रिया व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित वादों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, शासकीय अधिवक्तागण एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान जनपद में लंबित अभियोगों, न्यायालयों में विचाराधीन वादों तथा अभियोजन से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रभावी पैरवी, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण, गवाहों की उपस्थिति एवं न्यायालय में साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- विभिन्न कांडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.