अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन एवं आशा/आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति संगठन की तरफ से आशा कार्यकत्रियों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने के लिए जिलाध्यक्ष विनोद कुमारी पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को आठ सूत्री मांग पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री माधुरी सिंह, सुमित्रा वर्मा, कृष्णा वर्मा, सोभावती मौर्या, मीरा, निरजला व अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...