Ambedkar Nagar News: रोशनगढ़ में आज निकलेगा जुलूस
अंबेडकर नगर, जुलाई 31 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रोशनगढ़ में शनिवार को सुबह आठ बजे अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी के नेतृत्व में असीरान-ए-कर्बला की याद में ऐतिहासिक जुलूसे अजा निकाला जाएगा। जुलूस का आगाज मौलाना मोहम्मद आमिर रिजवी की मजलिस से होगा। इस दौरान मौलाना जामिन अब्बास रिजवी एवं मौलाना सैयद कामरान अब्बास नजफी तकरीर करेंगे। जुलूस में इटरौरा, पकड़ी खास टांडा, मनियारपुर, निमौली सादात, मुस्तफाबाद जलालपुर, अरसावा तथा रोशनगढ़ समेत दर्जनों अंजुमनें नौहा-मातम करेंगी। संचालन आरिफ अनवर अकबरपुरी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.