अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी हीरालाल कन्नौजिया (65) पुत्र बनवारी लाल का इस्माइलपुर के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि वह अविवाहित होने के साथ परिवार से अलग रहता था। उन्होंने बताया कि वह नशे का आदी था और तहरीर नहीं मिली है फिर भी मामाले की छानबीन की जा रही है। वहीं हीरालाल कन्नौजिया के चचेरे भाई राकेश एवं अर्जुन ने संयुक्त रूप से बताया कि वह खेती के साथ मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते थे। शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...