Ambedkar Nagar News: रिश्तेदारों के स्वागत के बहाने बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला
अंबेडकर नगर, नवम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। रिश्तेदारों के स्वागत के बहाने घर से बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। कटका थाना क्षेत्र के खालिसपुर गोदाम निवासी अरविंद गौड़ के अनुसार, 27 नवंबर की रात गांव का ही आकाश मौर्या उसके घर पहुंचा और रिश्तेदारों के स्वागत के लिए साथ चलने को कहा। उसकी बातों में आकर अरविंद अपनी बोलेरो से उसे लेकर रफीगंज की ओर चल पड़ा। आरोप है कि चितईपट्टी मंदिर के पास पहुंचते ही पहले से मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने बोलेरो रोक ली और अरविंद पर लाठी-डंडों से हमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.