Ambedkar Nagar News: राम के वनवास का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु
अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। श्रीरामलीला समिति सिकंदरपुर के तत्वावधान में रामलीला के छठवें दिन सोमवार की रात को राम के राजतिलक की घोषणा, मंथरा-कैकेयी और दशरथ-कैकेयी संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ द्वारा राम के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद मंथरा कैकेयी को भड़काकर भरत को राजा बनाने के लिए उकसाती है। कैकेयी कोपभवन में जाकर राजा दशरथ से दो वरदान मांगती हैं। इनमें भरत का राजतिलक और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास शामिल है। यह सुनकर राजा दशरथ शोक में डूब जाते हैं। पिता की प्रतिज्ञा और धर्म की मर्यादा निभाने के लिए श्रीराम वन जाने को तैयार हो जाते हैं। राम-लक्ष्मण के वनगमन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। राम की भूमिका राजन, लक्ष्मण की अंश, दशरथ की चंद्रभान उपाध्याय, मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.