अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: व्यापारियों ने किया स्वागत जहांगीरगंज ,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। आलापुर तहसील मुख्यालय रामनगर बाजार में जाम की समस्या से निजात की दिशा में सोमवार को बड़ी पहल हुई। लंबे समय से यातायात पुलिस की तैनाती की मांग कर रहे व्यापारियों को उस समय राहत मिली, जब पहली बार रामनगर चौक पर यातायात सिपाही अभिमन्यु सरोज और ज्वाला प्रसाद गुप्ता की तैनाती हुई। यातायात पुलिस के पहुंचते ही व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाया और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

यातायात पुलिस की तैनाती अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के रामनगर अध्यक्ष माया अग्रहरि की अगुवाई में हुए स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों ने यातायात पुलिस की तैनाती को जाम की समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण कदम बताया। व्यापारियों ने कहा कि चौक पर अक्सर ...