Ambedkar Nagar News: राजस्व महापंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: मसड़ा बाजार, संवाददाता। विकासखंड बसखारी की ग्राम पंचायत जैनुद्दीनपुर में राजस्व महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। टांडा तहसीलदार गरिमा भार्गव ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व विवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि धारा-24 के तहत पैमाइश, धारा-34 के तहत वरासत, किसानों के नाम संशोधन, अंश निर्धारण तथा खसरा-खतौनी से संबंधित मामलों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। कानूनगो रामनारायण गोंड़ ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.