Ambedkar Nagar News: रसूलपुर बाकरगंज में निकला अमारी का जुलूस
अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। मालीपुर क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज में अंजुमन इमामिया के नेतृत्व में अमारी का जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस को मौलाना सैयद अली मनसब रिजवी ने संबोधित किया। उन्होंने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों और उनके संदेश पर प्रकाश डालते हुए सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। दौराने जुलूस मौलाना शारिब अब्बास ने 18 बनी हाशिम की निकाबत की, जिसे सुनकर मोमनीन अश्कबार हो गए। साथ ही विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर कर्बला के शहीदों को याद किया। लोगों ने अमारियों, ताबूत, अलम और जुल्जनाह की जियारत की। जुलूस का संचालन अर्शी वास्ती ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में मालीपुर थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.