Ambedkar Nagar News: रमाबाई में युवा उत्सव का आयोजन 28 को
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नगर के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में 28 अक्तूबर को युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागी कलाकारों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि इस सांस्कृतिक ट्रैक कार्यक्रम में पांच विधाओं लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह, नुक्कड़ नाटक समूह, पेंटिंग व कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नुक्कड़ नाटक की थीम नशामुक्त युवा फार विकसित भारत होगी। प्रतिभागी कलाकारों को अपने साथ आधार कार्ड व हाईस्कूल अंक पत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: वीरांगना अवंतीबाई कालेज में युवा उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.