अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर। यूको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्त ने फीता काटकर शाखा का औपचारिक शुभारंभ किया। इससे पूर्व बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, लोन एंड मार्केटिंग हेड अमन रंजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडेय, सौरभ सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...