Ambedkar Nagar News: युवा संसद कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को मिला भविष्य प्रबंधन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न संसदीय भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए विचार-विमर्श, संवाद और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने, अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. कौस्तुभ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुन्दर वर्मा ने बच्चों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। युवा संसद में उत्कर्ष सिंह चौहान ने स्पीकर, अनंत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.