अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने दिए तहरीर में कहा है उनकी पुत्री बीते छह अगस्त को घर से कहीं चली गई। शाम करीब 6:30 बजे उसने फोन कर परिजनों को शादी करने के लिए जाने की बात बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की सुरागरसी कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...