Ambedkar Nagar News: युवती को ब्लैकमेल करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को फोन पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को अलीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा और जेल भेज दिया। अलीगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदाया पटेलनगर निवासी मोहम्मद अयान पुत्र वाजिद अली द्वारा कुछ दिनों से फोन कर परेशान किया जा रहा था अयान द्वारा लड़की की फोटो /वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। युवती की तहरीर पर अलीगंज थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया और विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक थीरेन्द्र कुमार आजाद को सौप दिया । विवेचक ने दूसरे ही दिन बुधवार को लगभग तीन बजे अभियुक्त मोहम्मद अयान पुत्र वाजिद अली को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.