Ambedkar Nagar News: युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के जैनापुर (कोल्हूपारा) गांव में शौच कर घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार छह लोगों ने ईंट-पत्थर व सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सूरज कुमार शाम गांव के पश्चिम शौच के लिए गया था। लौटते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोगों ने पीछे से उस पर ईंट-पत्थर और सरिया से हमला कर दिया। हमले में सूरज सड़क पर गिर गया, जिसके बाद सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। सूरज ने गांव के ही अमित पाल को पहचान लिया, जबकि पांच अन्य ने गमछे से चेहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.