अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियारपुर मोड़ के पास सप्ताह भर पूर्व सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने नामजद बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। बेलउवा बरियारपुर निवासी महेंद्र यादव के अनुसार, बीते 24 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वह अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर गांव के मोड़ के पास अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अकबरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र का सिर फट गया और दाहिना पैर टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। परिजन उसे गंभीर हालत में लखनऊ के आ...