अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में 28 वर्षीय रवि मौर्य की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या के आरोपों तक पहुंच गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात रहा। खराब मौसम के बीच शुक्रवार सुबह तमसा नदी के बालाघाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगपुर मुस्तफाबाद निवासी पारस मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उनके बेटे रवि का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से तार के सहारे लटका मिला था। पिता ने आरोप लगाया कि रवि का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी मा...