अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। समरसता संकल्प अभियान के तहत चार माह तक चलने वाली वंदन कलश यात्रा शनिवार को जिले के टांडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कलश यात्रा का नगर मंडल के शक्ति केंद्र कश्मिरिया, अरखापुर, अलहदादपुर, रसूलपुर हरिजन, मुबारकपुर में लोगों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों को संत शिरोमणि रविदास के जीवन वृतांत को सुनाया गया। लोगों ने संत रविदास को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कलश वंदन सभा को सम्बोधित करते हुए हिंदूवादी नेता श्याम बाबू ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा को अपनी भक्ति के बल पर चरितार्थ कर समाज में व्याप्य आडंबरों से दूर रहने का जो रविदास ने संदेश दिया उसे लोगों को स्मरण रहे, इस निमित्त यह यात्रा निकाली गई है। यह भी पढ़ें- वंदन कलश यात्रा का टांडा व...