अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। नगर जलालपुर के उसमापुर मोहल्ला निवासी हाजी बादशाह हुसैन के पुत्र मोहम्मद सालिस रेहान का एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सी एच एस एल ) परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। मोहम्मद सालिस रेहान पहले से ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर चाचा मौलाना डॉ. रईस हैदर, भाई जफर हैदरी, नाजिश, चाचा आलम, शहजादे, अंशू मिश्रा, कुंदन सोनी, सभासद सफदर रजा, मास्टर शम्मू सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- हरियाणा कोर्ट क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे ...