अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के डगडगवा चौराहे के पास सोमवार को मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार युवकों की मोटरसाइकिल की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को उपचार के लिए पीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार चार आरोपियों को दबोच कर उनके खिलाफ गैर इरादन हत्या समेत अन्य आरोप में मुकदमा कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना का विवरण आलापुर थाना क्षेत्र के बरमसापुर निवासी सलीम मौर्य अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी द...