Ambedkar Nagar News: मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के पिण्डोरिया गांव में विद्युत मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद चहोड़ा घाट पर उस का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिण्डोरिया ग्रामसभा के गौसपुर निवासी अमित पांडेय (25) पुत्र सत्यनारायण पांडेय शनिवार दोपहर बाद घर के समीप लगे विद्युत मोटर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आकर अमित बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.