Ambedkar Nagar News: मेले में चूरन वाले नोटों से खरीदारी कर दुकानदारों को ठगा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के बन्हवा अमोला गांव में बुधवार को लगे मेले में ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां कुछ लोगों ने दुकानदार को 100-100 रुपये के ऐसे नोट थमा दिए, जिन्हें देखकर पहली नजर में असली समझने की भूल हो गई। लेकिन जब नोटों की हकीकत सामने आई तो दुकानदारों के होश उड़ गए। ये नोट रुपये नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने वाले चूरन के नोट निकले! मेले में हरिकेश निषाद और बलराम यादव समेत कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई थीं। खिलौने, मिठाई, चाट-पकौड़ी और अन्य सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ शातिर हरिकेश की दुकान पर पहुंचे और 100 रुपये के दो नकली नोट देकर सामान ले गए। दुकानदार उस समय ग्राहकों को सामान देने और रुपये का हिसाब करने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.